राम सनेही घाट जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रशासन ने रोका
अन्य खबरे May 20, 2021 at 01:28 PM , 299बाराबंकी।
मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला
राम सनेही घाट जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रशासन ने रोका
स्थल को देखने जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष
नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पीएल पूनिया समेत कई नेताओ को रोका गया
हाइवे पर चौपुला पर रोका गया
मौके पर एसडीएम,सीओ समेत तमाम पुलिस बल मौजूद
रामसनेहीघाट में ढहाए गए भवन को लेकर सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को राम सनेहीघाट जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पीएल पुनिया और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं को प्रशासन ने रसौली के पास रोक लिया। उन्हें पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है।
राम सनेहीघाट जाने से रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सत्ता की ऐसी बेलगामी कभी नहीं देखी, कांग्रेस पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
बरेली: अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर, नए सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल
3 mins ago
बदायूं: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत
27 mins ago
वहीं इसी प्रकरण में सपा के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ आदर्श सिंह को सौंपा। इसमें ढहाए गए भवन को मस्जिद बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कोरोना काल में वर्षों पुरानी मस्जिद को रातोंरात ढहाए जाने पर सवाल भी उठाए गए।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा देश कोविड महामारी से लड़ रहा है, आखिर कौन सी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई कि रातों-रात (फोटो:सोशल मीडिया)
डीएम को ज्ञापन देने और उनसे वार्ता के बाद सपा नेता पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि डीएम से प्रकरण की निष्पक्ष जांच व दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के संबंध में वार्ता हुई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा देश कोविड महामारी से लड़ रहा है, आखिर कौन सी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई कि रातों-रात 100 साल पुरानी मस्जिद शहीद कर दी गई।



























Comments