के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया
अन्य खबरे May 19, 2021 at 04:01 PM , 496नागपुर ।
महाराष्ट्र पुलिस की सोशल सुरक्षा शाखा ने मंगलवार को नागपुर के मोतीलाल नगर (Nagpur Sex Racket) में एक घर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को मुक्त कराया है. पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों से बिना उनकी मर्जी के ये काम जबरदस्ती कराया जा रहा था. लड़कियों को अगवा कर यहां रखने का शक भी जाहिर किया गया है. पुलिस ने इस घर से एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. कुछ ही दिन पहले एक बॉलीवुड फोटोग्राफर भी महाराष्ट्र में कई जगहों पर इसी तरह का सेक्स रैकेट चलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
एक अधिकारी ने बताया कि कि वथोडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला और नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है. 7 मई को बॉलीवुड फोटोग्राफर नासिर खान को ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. नासिर ने पहले अपना नाम बदलकर करण ठाकुर किया और फिर ऑनलाइन ये सेक्स रैकेट चला रहा था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. इस मामले में भी ऑनलाइन बुकिंग का एंगल सामने आया है. माना जा रहा है कि लॉकडाउन में ये लड़कियां ऑनलाइन बुकिंग के सहारे ग्राहकों को बुला रही थीं.



























Comments