शारजाह से 182 प्रवासियों को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट

हेडलाइंस , 392

लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट के अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर शनिवार की रात शारजाह से यात्रियों को लेकर पहली विमान सेवा लखनऊ पहुंची। कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहले से ही पूरी तैयारी के साथ विशेष सावधानियां बरती गयीं। यात्रियों के आने से पहले टर्मिनल को सेनेटाइज किया गया था।
एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी जीएम एस.के नारायण के मुताबिक अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को रात 9:05 बजे एयर इंडिया की विशेष विमान संख्या आईएक्स 183 शारजाह से लखनऊ आया। इसमें 182 यात्री सवार थे। यात्रियों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एयरपोर्ट पर लैडिंग के बाद एक-एक यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये बाहर निकाला गया।

जहां यात्री विमान से उतर कर एयरपोर्ट परिसर पहुंचे। जहां मौजूद मेडिकल टीमों ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद बाहर जाने दे रहे थे। एयरपोर्ट परिसर के बाहर निकलने के बाद सभी यात्रियों को क्वारंटाइन के लिए एमटी विश्वविद्यालय में सभी यात्रियों को भेजा गया। यहां पर जो यात्री कोरोना संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा। विशेष विमान सेवा शनिवार को दिल्ली से शारजाह पहुंचा और वहां से सभी यात्रियों को लेकर लखनऊ आया। वहीं करीब 10 बजे के बाद यह विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

देश में लॉकडाउन के चलते विमान सेवा बीते मार्च माह की 23 तारिख से पूरी तरह से बंद चल रही है। ऐसे में भारत के रहने वाले लोग शारजाह से अपने वतन को नहीं आ पा रहे थे। बाहर रहने वाले लोगों की मांग पर केन्द्र सरकार ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण से बात कर विशेष विमान से विदेशों से रहने वाले लोगों को लाने का निर्देश दिया है जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया इन्हे विशेष विमान इन यात्रियों को लखनऊ लाया है।

Related Articles

Comments

Back to Top