मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
हेडलाइंस May 06, 2021 at 10:32 AM , 525लखनऊ:06 मई, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चौधरी साहब जुझारू किसान नेता एवं समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनेता थे।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



























Comments