गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की अपराध से अर्जित लगभग ₹1.10 लाख मूल्य के दो वाहनों की धारा 14 (1) गैंगस्टर्स एक्ट के अन्तर्गत कुर्की/जब्तीकरण"

जनपत की खबर , 29


जनपद मऊ

*- गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की अपराध से अर्जित लगभग ₹1.10 लाख मूल्य के दो वाहनों की धारा 14 (1) गैंगस्टर्स एक्ट के अन्तर्गत कुर्की/जब्तीकरण"*

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में अपराध से अर्जित चल एवं अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेश दत्त मिश्रा के परर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज थाना रामपुर एवम् धानाध्यक्ष श्री भगवानराम थाना हलधरपुर जनपद मऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की अपराध से अर्जित चल सम्पत्तियों के विरुद्ध धारा 14 (1) उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की गयी।

*प्रकरण -1* : अभियुक्त अजय कुमार जायसवाल से सम्बन्धित मु०अ०सं० 282/2025, धारा 2(ख) (ii)/3(1) उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ से सम्बन्धित गैंग लीडर अभियुक्त अजय कुमार जायसवाल पुत्र स्व० गोपाल जी जायसवाल निवासी वार्ड नं0 24 चमन सिंह बाग रोड थाना कोतवाली जनपद बलिया, वर्तमान पता राजपूत नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया के नाम/परिवार के नाम पंजीकृत वाहनों को अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से अर्जित चल सम्पत्ति पाये जाने पर जिला मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा वाद संख्या 2479/2026 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202615510002479), सरकार बनाम अजय कुमार जायसवाल, अन्तर्गत धारा 14(1) उ०प्र० गैंगस्टर्स एक्ट में दिनांक 02.09.2026 को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क जब्तीकरण का आदेश पारित किया गया। जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 28.09.2026 को थाना रामपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ की अभिरक्षा में पुलिस लाइन मऊ में खड़े अभियुक्त के वाहन UP60H4971 टाटा LPT-1109 गुड्स कैरियर, अनुमानित मूल्य ₹80,000/- का भौतिक सत्यापन कर इंजन एवं चेसिस नम्बर का उपलब्ध अभिलेखों से मिलान किया गया, जो सही पाया गया। उक्त वाहन थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ के मु०अ०सं० 423/2025, धारा 318(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस एवं धारा 60, 63 आबकारी अधिनियम में पूर्व से पुलिस अभिरक्षा में था। मौके पर कुर्की नोटिस चस्पा कराकर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गयी तथा वाहन को राज्य सरकार के पक्ष में नियमानुसार कुर्क जब्तीकरण कर सुरक्षित अभिरक्षा हेतु थाना कोतवाली नगर के हे०मु० श्यामचरण यादव को सुपुर्द किया गया।

*प्रकरण 2* : अभियुक्त अवधेश यादव से सम्बन्धित मु०अ०सं० 282/2025, धारा 2 (ख) (ii)/3 (1) उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त अवधेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम एवं पोस्ट चण्डेश्वर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के नाम पंजीकृत वाहन UP50DD5467 हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक डीआर मोटरसाइकिल, इंजन नम्बर JA07AZS9J01264, चेसिस नम्बर MBLJAW529S9J00966, पंजीयन दिनांक 26.09.2025, अनुमानित बाजारू मूल्य 30,000/-, के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट, मऊ के वाद संख्या 2361/2026 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202615510002361), सरकार बनाम अवधेश यादव, अन्तर्गत धारा 14 (1) उ०प्र० गैंगस्टर्स एक्ट में पारित आदेश के अनुपालन में दिनांक 28.09.2026 को जनपद आजमगढ़ में वाहन की तलाश कर भौतिक सत्यापन किया गया। वाहन उपलब्ध मिलने पर पंजीयन संख्या, इंजन नम्बर एवं चेसिस नम्बर का उपलब्ध अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। वाहन पर कुर्की नोटिस चस्पा कराकर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गयी तथा उक्त वाहन को वाद संख्या 2361/2026 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202615510002361), सरकार बनाम अवधेश यादव में पारित आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार के पक्ष में धारा 14(1) उ०प्र० गैंगस्टर्स एक्ट के अन्तर्गत नियमानुसार कुर्क/जब्तीकरण किया गया।

*कुर्क/जब्तीकरण की मुख्य कार्यवाही*

अवधेश यादव के वाहन UP50DD5467 हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक डीआर मोटरसाइकिल की कुर्की जब्तीकरण

अनुमानित मूल्य ₹30,000/-1

अजय कुमार जायसवाल के वाहन UP60H4971 टाटा LPT-1109 गुड्स कैरियर की कुर्की जब्तीकरण - अनुमानित मूल्य

₹80,000/-1

इस प्रकार दिनांक 28.09.2026 को मु०अ०सं० 282/2025, धारा 2(ख) (ii)/3 (1) उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ से सम्बन्धित दोनों पृथक-पृथक गैंगस्टर वादों में जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशों के अनुपालन में कुल ₹1,10,000/- अनुमानित मूल्य के दो वाहनों की नियमानुसार कुर्की जब्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top