**SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सीएम योगी का पलटवार, बोले- चुनाव जीतने पर श्रेय और हार पर EVM-ECI को दोष देना दुर्भाग्यपूर्ण**

जनपत की खबर , 39

**लखनऊ।** विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष की ओर से किया जा रहा विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव जीतते हैं तो उसे अपना **पुरुषार्थ** बताते हैं, लेकिन जब जनता उनके भ्रष्टाचार और अराजकता को नकार देती है तो हार का ठीकरा **EVM और चुनाव आयोग** पर फोड़ना आत्मावलोकन का विषय है।
 
SIR को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को भी प्रक्रिया से संबंधित कई निर्णय जारी किए। आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं को SIR में नोटिस जारी हुआ है, उनके घर जाकर BLO दस्तावेज एकत्र कर सकते हैं और उन्हें ECINet पर अपलोड करेंगे। आयोग ने जरूरतमंद वर्गों के लिए पर्याप्त हेल्प डेस्क और विशेष शिविर लगाने के निर्देश भी दिए हैं। 
 
उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बहस लगातार जारी है। कांग्रेस ने 26 सितंबर को निर्वाचन आयोग के कामकाज और SIR प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग उठाई, जबकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 

Related Articles

Comments

Back to Top