*यूपी एटीएस का बड़ा एनकाउंटर, 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर*
राष्ट्रीय Sep 20, 2026 at 09:12 AM , 21*काशी में नक्सली कमांडर का अंत*
*बुलेटप्रूफ जैकेट ने डिप्टी एसपी ,हेड कांस्टेबल की बचाई जान*
वाराणसी- यूपी एटीएस को वाराणसी में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर शनिवार-रविवार की भोर में हुई मुठभेड़ में झारखंड के कुख्यात नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) का कमांडर मारा गया। मारे गए नक्सली की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंझू, निवासी ग्राम लूटू, थाना लावालौंग, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से यूपी एटीएस और एनआईए को वांछित था। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा है। सूचना पर यूपी एटीएस और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंका मैदान के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने उसे रोककर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन वह मोटरसाइकिल से कूद गया और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई क्रॉस फायरिंग में बृजेश को गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान नक्सली द्वारा चलाई गई गोलियां यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेन्द्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए। घायल अवस्था में बृजेश को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में एटीएस और वाराणसी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके से पुलिस ने असलहा और मोटरसाइकिल बरामद की है।






_page-0001.jpg)






















Comments