₹5 हजार की रिश्वत लेते बीएसए कार्यालय का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

अन्य खबरे , 15

**ललितपुर।** भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की झांसी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ललितपुर के वरिष्ठ सहायक **राजेश कुमार कुशवाहा** को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
 
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार, **तिवरयाना थाना तालबेहट निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी मदन मोहन नामदेव** ने शिकायत की थी कि सेवानिवृत्ति के बाद उनके एंक्रीमेंट के एरियर की धनराशि बरामद कराने का आदेश कराने तथा उसे ट्रेजरी भेजने के एवज में कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक द्वारा अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।
 
शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की झांसी इकाई ने मामले की जांच कर ट्रैप की कार्रवाई की। **निरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार कुशवाहा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।**
 
गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार कुशवाहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ललितपुर में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। वह स्वर्गीय पन्ना लाल कुशवाहा के पुत्र और झांसी जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित पुलिया नंबर-09 के निवासी बताए गए हैं।
 
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार **विधिक कार्रवाई की जा रही है।**
 
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के विरुद्ध **‘जीरो टॉलरेंस’ नीति** और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशों के क्रम में की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top