मथुरा में जन्माष्टमी के बीच बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत

अन्य खबरे , 15

मथुरा

मथुरा में जन्माष्टमी के बीच बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के बीच अचानक करीब 5 बजे अचानक मौसम बदल गया। सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक हुई झमाझम बारिश ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान श्रद्धालुओं ने बारिश के बाद राहत की सांस ली।

दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों और बाजारों में भारी भीड़ है।

सुबह से तेज धूप और उमस के चलते श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही थी। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा ले रहे थे  

ऐसे में अचानक हुई बारिश ने जन्माष्टमी के उत्साह के बीच मौसम को भी खुशनुमा बना दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top