डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र

जनपत की खबर , 13

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर DGP मुख्यालय में आज भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। DGP राजीव कृष्ण ने जनभवन के मॉडर्न विद्यालय के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर राजीव कृष्ण ने राजकीय बाल गृह की अनाथ एवं निराश्रित बच्चियों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ DGP ने आत्मीय संवाद भी किया और रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में DG साइबर क्राइम/112/CID IPS बीके सिंह भी मौजूद रहे। DGP मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top