सीएम योगी ने लखनऊ में निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

जनपत की खबर , 110

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Comments

Back to Top