संदीप परमार बने माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, संभाला पदभार

जनपत की खबर , 16

लखनऊ, 3 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी संदीप परमार ने पदोन्नति के उपरांत सोमवार को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सचिवालय सेवा के अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती वाले विभाग में ही विशेष सचिव के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में संदीप परमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि संदीप परमार के प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिलेगा तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top