लखनऊ की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 795 शिकायतों में 181 का मौके पर निस्तारण
अन्य खबरे Aug 01, 2026 at 07:20 PM , 32*लखनऊ, 1 अगस्त।** जिलाधिकारी **विशाख जी.** की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मलिहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण **एक सप्ताह** के भीतर कर फोटो एवं वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निस्तारण के बाद संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक भी लें।
तहसील मलिहाबाद में आयोजित समाधान दिवस में **201 शिकायतें** प्राप्त हुईं, जिनमें से **72 का मौके पर निस्तारण** किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
जनपद की पांचों तहसीलों में कुल **795 प्रकरण** प्राप्त हुए, जिनमें से **181 का मौके पर निस्तारण** किया गया। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सदर में **41 में से 3**, मलिहाबाद में **201 में से 72**, बीकेटी में **175 में से 38**, मोहनलालगंज में **262 में से 52** तथा सरोजनीनगर में **116 में से 16** प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में **राजस्व विभाग से संबंधित 397**, **पुलिस विभाग की 118**, **राजस्व-पुलिस संयुक्त 2**, **विकास 43**, **शिक्षा 4**, **स्वास्थ्य 2**, **समाज कल्याण 16**, **नगर निगम 2** तथा **अन्य विभागों की 211** शिकायतें शामिल रहीं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी **प्रफुल्ल कुमार**, मुख्य चिकित्साधिकारी **डॉ. एन.बी. सिंह**, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) **राकेश सिंह**, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ **पवन पटेल**, डीसी मनरेगा, पीडी ग्राम्य विकास, तहसीलदार मलिहाबाद **कुमकुम** सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



























Comments