गाजीपुर की वीरभूमि को सीएम योगी का नमन, ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनपत की खबर , 25

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर में ₹692 करोड़ की लागत से तैयार 268 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गाजीपुर की वीरता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की धरती ने हमेशा आतंकवाद, लूट और अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव माना जाता है, जहां 12 हजार से अधिक सैनिक और पूर्व सैनिक रहते हैं। इस गांव के वीरों ने देश की आजादी से लेकर स्वतंत्र भारत के 1962, 1965 और 1999 के युद्धों तथा हालिया ऑपरेशन सिंदूर तक देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के पैटन टैंकों को ध्वस्त कर अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर अब्दुल हमीद इसी गाजीपुर की धरती के सपूत थे।

उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर शहीद रामनुग्रह पांडे का भी स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रामनुग्रह पांडे ने युद्ध में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की यह समृद्ध राष्ट्रभक्ति की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

Related Articles

Comments

Back to Top