गुप्त नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, की दर्शन-पूजन और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जनपत की खबर , 29

तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच दिखा उत्साह।

बलरामपुर/तुलसीपुर। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और शक्तिपीठ की परंपराओं के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने भी देवी के चरणों में मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top