*'आप' पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न लोहिया-अंबेडकर की राह पर पिछड़ों के हक की लड़ाई तेज करेगी 'आप'*
जनपत की खबर Jul 19, 2026 at 06:45 PM , 34*समाज को बांटकर राज करना भाजपाइयों का असली चरित्र, अब जनता देगी करारा जवाब: संजय सिंह*
*शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रहार कर देश को अनपढ़ और बीमार बनाना चाहते हैं मोदी-योगी: संजय सिंह*
*अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया, स्कूलों पर बुलडोजर चलाना भाजपा की प्राथमिकता: संजय सिंह*
*राम मंदिर जमीन खरीद में हुए भ्रष्टाचार पर चुप क्यों है सरकार? सबूतों के बाद भी जेल में क्यों नहीं घोटालेबाज: संजय सिंह*
*सोनम वांगचुक और पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी आप: संजय सिंह*
*आप 'पिछड़ा प्रकोष्ठ' की मजबूती से हिलेगी भाजपा की सत्ता, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर हुआ मंथन*
*लखनऊ, 19 जुलाई 2026*
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. छवि यादव के नेतृत्व में रविवार को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में संगठन का विस्तार करना, बूथ स्तर तक पिछड़ों को लामबंद करना और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि 'आप' केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के शोषित, वंचित और पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने का एक मिशन है।
*वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन को धार देने का संकल्प*
लखनऊ स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित इस बैठक में निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नूर सिद्दीकी, इस्मा जाहिर, लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी, मधुर सेठ सहित भारी संख्या में प्रदेशभर से आए पिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया।
*डॉ. लोहिया के शून्य से शिखर वाले सिद्धांत पर पिछड़ों को एकजुट करने का संजय सिंह ने किया आह्वान*
*पिछड़ों का हक मारकर सामाजिक समरसता बिगाड़ रही है भाजपा, अधिकारों के लिए लड़ना होगा: संजय सिंह*
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ों के नाम पर बड़ी-बड़ी लड़ाइयां हुईं, लेकिन आज भी उनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने डॉ. लोहिया का उदाहरण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति विकास की दौड़ में 0 पर खड़ा है, उसे 30 किलोमीटर आगे खड़े व्यक्ति के बराबर लाने के लिए आरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने दुख जताया कि आजादी के 80 साल बाद भी पिछड़ों को फर्जी एनकाउंटर, दलितों को घोड़ी पर न चढ़ने देने और भेदभाव जैसी कुरीतियों का सामना करना पड़ रहा है। 'आप' बाबा साहेब के संविधान को लागू कर इस भेदभाव को खत्म करेगी।
*विश्वविद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी और पदों की हेराफेरी पर हमला*
*प्रोफेसर भर्तियों में पदों को बांटकर पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर रही है सरकार, डॉ. छवि यादव को डेटा जुटाने के निर्देश*
सांसद संजय सिंह ने विश्वविद्यालयों में हो रहे आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जानबूझकर कम पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं ताकि आरक्षण की व्यवस्था लागू न हो सके। उन्होंने प्रदेश अध्यक्षा डॉ. छवि यादव को निर्देश दिया कि वे देश के विश्वविद्यालयों के आंकड़े जुटाकर पर्चे छपवाएं और जनता को बताएं कि कैसे चालाकी से पिछड़ों का हक छीना जा रहा है।
*भाजपा का नया नाम 'भारतीय झगड़ा पार्टी', नफरत की राजनीति पर कड़ा प्रहार*
*अंग्रेजों की तरह 'बाँटो और राज करो' के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं भाजपाई, तरक्की नहीं सिर्फ झगड़ा इनकी पहचान: संजय सिंह*
संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे 'भारतीय झगड़ा पार्टी' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम हिंदू-मुसलमान, जाट-गैर जाट, पिछड़ा-सवर्ण और दलित-पिछड़ों को आपस में लड़ाना है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में नफरत रहेगी, देश आगे नहीं बढ़ सकता। भाजपा विकास की बात नहीं करती, बल्कि केवल समाज में दरार पैदा करने वाले मुद्दों को हवा देती है।
*शिक्षा पर प्रहार: 1 लाख सरकारी स्कूल बंद करने का भाजपा पर आरोप*
*अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया, स्कूलों पर बुलडोजर चलाना भाजपा की प्राथमिकता: संजय सिंह*
सांसद ने आरोप लगाया कि मोदी और योगी सरकार देश को जाहिल बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद किए और 1.20 लाख स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक है। जौहर विश्वविद्यालय को गिराने की तैयारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा शिक्षा की दुश्मन है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी स्कूल बंद होते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के बच्चों का होता है।
*बेरोजगारी का मखौल: 'गोबर से रोजगार' देने वाले प्रधानमंत्री पर तंज*
*नौकरी और महंगाई पर सवाल पूछो तो श्मशान की बात करते हैं मोदी, नौजवानों की औकात गोबर तक सीमित कर दी: संजय सिंह*
संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने भाषणों का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनता नौकरी और महंगाई पर सवाल पूछती है, तो वे कब्रिस्तान-श्मशान की बात करने लगते हैं। उन्होंने तंज कसा कि मोदी जी ने नौजवानों को 'गोबर से रोजगार' देने का वादा किया था, लेकिन 9 साल में वो भी नहीं मिला। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर असली शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार चाहिए, तो आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
*दिल्ली-पंजाब मॉडल बनाम भाजपा का 'नफरत मॉडल'*
*केजरीवाल के स्कूलों को देखने डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी आईं, काम की राजनीति से ही बदलेगी देश की सूरत: संजय सिंह*
संजय सिंह ने गर्व से कहा कि 'आप' काम की राजनीति करती है। दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, फ्री बिजली-पानी और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा दी। वहीं पंजाब में सरकार बनते ही शिक्षा का स्तर नंबर वन पर आ गया, हजारों सरकारी नौकरियां दी गईं और महिलाओं को सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि डंके की चोट पर जनता को बताएं कि बदलाव सिर्फ 'आप' ही ला सकती है।
*राम मंदिर चंदा चोरी और भ्रष्टाचार पर घेरा*
प्रभु श्री राम के नाम पर करोड़ों की जमीन घोटाला करने वाले 'चंदा चोरों' को कोर्ट तक घसीटेगी 'आप': संजय सिंह*
संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन खरीद में हुए भ्रष्टाचार के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चोरी में भाजपा और आरएसएस के बड़े लोग शामिल हैं, इसीलिए चंपत राय पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने ऐलान किया कि अगर एसआईटी ने जांच नहीं की, तो वे कोर्ट जाएंगे और सरकार बदलने पर इन भ्रष्टाचारियों का इलाज होगा।
*सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 जुलाई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान*
*इटली-ऑस्ट्रेलिया की सैर और मेलोनी चॉकलेट में व्यस्त हैं मोदी, 22 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की सुध नहीं: संजय सिंह*
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और पेपर लीक के खिलाफ बैठे नौजवान अभिजीत के समर्थन में संजय सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हर जिले में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री के पास फुटबॉलर्स और रील कलाकारों से मिलने का समय है, लेकिन 3 किमी दूर अनशन पर बैठे देशभक्त से मिलने का अहंकार आड़े आ रहा है।
*उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और आगामी आंदोलनों की रूपरेखा*
*18 मंडलों में सम्मेलन और लखनऊ में होगा बड़ा प्रादेशिक आंदोलन, पिछड़ों की आवाज बनेगा ओबीसी प्रकोष्ठ: संजय सिंह*
संजय सिंह ने अंत में संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने डॉ. छवि यादव से कहा कि वे पिछड़े वर्ग के मुद्दों की सूची बनाएं। जल्द ही प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सम्मेलन किए जाएंगे और अंत में लखनऊ में एक विशाल प्रादेशिक आंदोलन होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछड़ा प्रकोष्ठ के हर संघर्ष में पूरी पार्टी तन-मन-धन से साथ खड़ी रहेगी और सदन से लेकर सड़क तक पिछड़ों की आवाज बुलंद की जाएगी।

































Comments