उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवास पर किया भाजपा नेताओं का स्वागत, पंचशील अंगवस्त्र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा की भेंट

जनपत की खबर , 114

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों को पंचशील का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान समसामयिक राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
स्वागत एवं सम्मान समारोह के बाद सभी नेताओं ने साथ बैठकर चाय-नाश्ता किया। इसके उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
यह मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच संगठनात्मक समन्वय और सौहार्दपूर्ण संवाद का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top