लखनऊ दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिया मशहूर शर्मा चाय का स्वाद, वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे दुकान

जनपत की खबर , 129

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने लखनऊ दौरे के दौरान राजधानी की प्रसिद्ध शर्मा चाय पर पहुंचकर चाय का स्वाद लिया। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक शर्मा चाय पहुंचने से वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर चाय का आनंद लिया और अनौपचारिक बातचीत भी की। इस दौरान दुकान पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और कई लोगों ने उनसे मुलाकात की।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी के चलते कुछ देर के लिए शर्मा चाय परिसर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया। पार्टी पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चाय का स्वाद लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की।

लखनऊ की पहचान बन चुकी शर्मा चाय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहुंचना दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनके इस सहज अंदाज की सराहना की।

Related Articles

Comments

Back to Top