UPSTF की बड़ी कार्रवाई: साइन सिटी प्लॉट घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनामी

अन्य खबरे , 149

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF ने साइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जमीन और प्लॉट के नाम पर निवेश कराकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

STF के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. शमशाद अंसारी निवासी प्रयागराज है, जो जनपद सुल्तानपुर से 1 लाख रुपये का इनामी अपराधी था। आरोपी को STF की टीम ने प्रयागराज के उतरांव क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे से गिरफ्तार किया।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी साइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठगी के मामलों में वांछित चल रहा था। कंपनी पर आरोप है कि उसने लोगों को जमीन और प्लॉट उपलब्ध कराने का झांसा देकर बड़ी संख्या में निवेश कराया और इसके बाद करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई।

STF अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी से जुड़े नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top