**अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA का बड़ा एक्शन, 18 इंजीनियरों समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति**
अन्य खबरे Jun 23, 2026 at 10:58 PM , 20**लखनऊ।** अलीगंज कोचिंग अग्निकांड मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले में बड़ा कदम उठाते हुए तत्कालीन विहित प्राधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
इसके साथ ही जोनल अधिकारियों समेत 18 इंजीनियरों की भूमिका को लेकर भी शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट में उन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिनकी लापरवाही या निगरानी में कमी सामने आई है।
LDA की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर अब शासन स्तर पर फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि अलीगंज में हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड के बाद अवैध निर्माण और भवन सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जांच एजेंसियां और संबंधित विभाग लगातार कार्रवाई में जुटे हैं।



























Comments