**नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बोर्ड में बड़ा बदलाव, IAS संदीप कौर और IAS निखिल टी. फुंडे बने निदेशक**
अन्य खबरे Jun 23, 2026 at 06:10 PM , 26 **लखनऊ।** नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के निदेशक मंडल में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित नायल की 27वीं बोर्ड बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
बैठक में वित्त सचिव संदीप कौर और नागरिक उड्डयन निदेशक निखिल टी. फुंडे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के निदेशक मंडल में निदेशक पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।
नायल बोर्ड की बैठक में एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को परियोजना के सुचारू संचालन, प्रशासनिक समन्वय और भविष्य की योजनाओं को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है, जिसके विकास और संचालन को लेकर सरकार लगातार समीक्षा कर रही है।



























Comments