यूपी पुलिस मुख्यालय में योग दिवस का आयोजन, DGP राजीव कृष्ण और ADG LO अमिताभ यश समेत अफसरों ने किया योगाभ्यास
अन्य खबरे Jun 21, 2026 at 03:15 PM , 38लखनऊ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ कार्यक्षमता और तनाव प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त पुलिस बल के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।



























Comments