टेलीग्राम पर बार-बार बैन से दिल्ली-NCR के व्यापारियों में चिंता, CTI ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की
अन्य खबरे Jun 20, 2026 at 10:20 PM , 96नई दिल्ली। टेलीग्राम ऐप पर बार-बार लग रहे प्रतिबंधों से दिल्ली-NCR के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने का दावा करते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के अनुसार, प्रतिबंधों के कारण बीते एक सप्ताह में करीब 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर इस मामले में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। CTI का कहना है कि बड़ी संख्या में व्यापारी टेलीग्राम के माध्यम से ग्राहकों, सप्लायरों और व्यापारिक समूहों से जुड़े हुए हैं, ऐसे में ऐप पर प्रतिबंध का सीधा असर डिजिटल व्यापार गतिविधियों पर पड़ रहा है।
संगठन ने मांग की है कि पूरी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बजाय केवल उन चैनलों और अकाउंट्स पर कार्रवाई की जाए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। CTI के मुताबिक, गलत गतिविधियों को रोकने के लिए लक्षित कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी और इससे वैध व्यापारिक उपयोगकर्ताओं को परेशानी नहीं होगी।
CTI ने केंद्र सरकार से टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा कर राहत देने और देश में डिजिटल व्यापार के लिए एक स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अब व्यापार का अहम माध्यम बन चुके हैं, इसलिए सुरक्षा और व्यापारिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।



























Comments