आरोपी देवराज उर्फ ठाकुर सिंह के दो वाहनों को पुलिस ने किया जब्त, तीन लोगों को हिरासत में लिया
अन्य खबरे Jun 16, 2026 at 01:27 PM , 21गाजीपुर।
आरोपी देवराज उर्फ ठाकुर सिंह के दो वाहनों को पुलिस ने किया जब्त, तीन लोगों को हिरासत में लिया
ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव पर हमले के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सपा नेता के ठिकाने पर ताबड़तोड़ दबिश
सैदपुर में ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव पर हमले के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई।
सपा नेता ठाकुर सिंह के आवास पर भी पुलिस टीम ने छापेमारी की।
दबिश के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश अभियान जारी है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए वाहनों को सैदपुर कोतवाली लाकर खड़ा किया गया।
हमले की घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख पर हमले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं और तनाव का माहौल बना हुआ है।



























Comments