*समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित :मोहम्मद अरशद खान*

अन्य खबरे , 32

*लखनऊ/जौनपुर*। सम्राट अशोक महान विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि भारत के इतिहास में सम्राट अशोक का स्थान अद्वितीय है। उन्होंने युद्ध और हिंसा के मार्ग को त्यागकर न्याय, समता, करुणा, मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनके शासनकाल में सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को समान सम्मान और अवसर प्रदान किए गए, जिससे भारत विश्व में शांति और सद्भाव का प्रतीक बना।

मो. अरशद खान ने कहा कि समाजवादी विचारधारा भी सामाजिक न्याय, समान अवसर, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। 

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव देश और प्रदेश में न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और न्याय प्राप्त हो तथा समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रहे। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। 

देश को नफरत, विभाजन और वैमनस्य की राजनीति से ऊपर उठाकर प्रेम, सद्भाव, सामाजिक न्याय और विश्व बंधुत्व के मार्ग पर चलाने की आवश्यकता है। यही मार्ग भारत को पुनः विश्व में सम्मान और नेतृत्व की स्थिति तक पहुंचा सकता है।
मो. अरशद खान ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे सम्राट अशोक महान के आदर्शों को अपनाकर एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान दें जहां संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और मानवता सर्वोच्च मूल्य हों। 

मोहम्मद अरशद खान ने जनता से अपील किया कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर उन्हे ताक़त दें ताकि भविष्य में वो भारत के प्रधानमंत्री बनकर अशोक महान के सपनों का भारत बनाने का काम करें।

Related Articles

Comments

Back to Top