पुलिस ने सुलझाई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी सनी गुप्ता गिरफ्तार
अन्य खबरे Jun 03, 2026 at 04:25 PM , 21प्रयागराज।
प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। जांच में सामने आया कि परिवार के बेटे अभिषेक ने ही अपने माता-पिता और बहन की हत्या की, जिसके बाद बाद में उसके दोस्त सनी गुप्ता ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को 2 जून 2026 को सूचना मिली थी कि एक घर कई दिनों से बंद है और अंदर से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ने पर पुलिस को वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और भांजे अभिषेक के शव मिले।
पूछताछ में आरोपी सनी गुप्ता ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि अभिषेक आर्थिक तंगी से परेशान था और उसे पारिवारिक संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था, जिससे यह वारदात हुई।



























Comments