*ननद की डिग्री पर पत्नी चलाती रही क्लीनिक* *फर्जी चिकित्सक दंपती का खुलासा*
अन्य खबरे May 22, 2026 at 03:30 PM , 21*जीजा की मार्कशीट से पति हार्ट का डॉक्टर बना*
_________________________
*ललितपुर* में फर्जी कागजात के सहारे डॉक्टर बनकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले दंपती का भंडाफोड़ हुआ। कोतवाली सदर पुलिस ने 25 हजार की इनामिया शातिर महिला लवीना सिंह उर्फ दीपाली गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका निवासी डॉ. सोनाली सिंह की शिकायत पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इंजीनियर अभिनव सिंह ने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता की डिग्रियों का इस्तेमाल कर मेडिकल कॉलेज ललितपुर में कार्डियोलॉजिस्ट के पद पर नौकरी हासिल की। उसकी पत्नी लवीना ने ननद डॉ. दीपाली की डिग्री पर बीना, मध्य प्रदेश में क्लीनिक चलाया।
विवेचना में सामने आया कि अभिनव सिंह पहले कस्टम विभाग में तैनात था। करप्शन केस के बाद उसने बहनोई व ननद के दस्तावेजों की कूटरचना कर फरीदाबाद में डॉक्टरी शुरू की। 2019 में सीबीआई ने मथुरा से पकड़ा था। जेल से छूटने के बाद 2021 में दंपती ने फिर फर्जी डिग्री पर बीना के विवेकानंद केंद्र हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर काम किया। अभिनव ने जिला अस्पताल ललितपुर में कार्डियोलॉजिस्ट की नौकरी ली। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
अपील: फर्जी डॉक्टर या संदिग्ध मेडिकल गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस आपातकाल 112 या मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दें। स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त न करें।



























Comments