*मुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) का फार्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन किया सबमिट*
जनपत की खबर May 08, 2026 at 05:05 PM , 16*सभी जनपदों में स्व-गणना में अधिकतम जनभागीदारी हो सुनिश्चित*
*स्व-गणना हेतु प्रेरित किए जाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान, शिविर एवं विशेष कार्यक्रम किए जाएं संचालित*
*एस.पी.गोयल,*
*मुख्य सचिव*
*दिनांकः 7 मई, 2026*
*लखनऊः* मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल ने जनगणना-2027 के अंतर्गत 7 मई से प्रारंभ हुई स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया के तहत आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन स्वयं दर्ज कर फार्म सफलतापूर्वक सबमिट किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में स्व-गणना में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान, शिविर एवं विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएं, ताकि प्रत्येक नागरिक को इस प्रक्रिया की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि समाज के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएं। इनके माध्यम से आमजन को प्रेरित कर स्व-गणना में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
मुख्य सचिव ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महाअभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और इसे सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 07 मई से 21 मई तक स्व-गणना की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके माध्यम से निवासी स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी, आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी तथा डेटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया अधिक तेज एवं प्रभावी बनेगी।
इस अवसर पर निदेशक जनगणना श्रीमती शीतल वर्मा, मंडलायुक्त लखनऊ श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री विशाख जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------































Comments