राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का शैक्षिक दौरा, विधान भवन में समझा लोकतंत्र व मीडिया का महत्व
अन्य खबरे Apr 24, 2026 at 04:50 PM , 21लखनऊ। देश की सुरक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाले राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का एक विशेष दल आज उत्तर प्रदेश के विधान भवन के शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचा। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझा, बल्कि विधान भवन स्थित मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। यहां वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह ने छात्रों को मीडिया सेंटर की कार्यप्रणाली, उसकी विशेषताओं और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका से विस्तार से अवगत कराया।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ताओं ने बताया कि यह संस्थान युवाओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल से भी सशक्त बनाता है। यहां शिक्षा का 60:40 अनुपात (प्रायोगिक और सैद्धांतिक) अपनाया गया है, जिससे छात्र वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार होते हैं। लखनऊ स्थित इसका हरा-भरा और अत्याधुनिक परिसर देश के युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
संस्थान में डिजिटल और हाईटेक कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, विशाल पुस्तकालय, खेल मैदान, मल्टीपर्पज जिम, सुरक्षित छात्रावास और गुणवत्तापूर्ण भोजनालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी और परिवहन व्यवस्था छात्रों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करती है। विश्वविद्यालय में छात्रों को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनता है।
यहां पुलिस प्रशासन एवं रणनीतिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ सुरक्षा प्रबंधन, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स जैसे स्नातक कोर्स भी संचालित हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां युवा न केवल शिक्षित हों, बल्कि देश की सुरक्षा और सेवा के लिए भी तैयार हों। अभिभावकों के लिए यह एक बेहतर अवसर है कि वे अपने बच्चों को ऐसे संस्थानों में शिक्षा दिलाकर उनके भविष्य को मजबूत और सुरक्षित बनाएं।



























Comments