*स्कूल वाहनों के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान पूरा, 879 वाहनों का निरीक्षण*

अन्य खबरे , 19

*लखीमपुर खीरी।* मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलाए गए स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत जिले में व्यापक कार्रवाई की गई।  

उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, लखीमपुर-खीरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत UPisvmp (उ0प्र0 इन्टीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल) पर प्रदेश के समस्त स्कूलों को अपने वाहनों को ऑनबोर्ड कराया गया। जिले के कुल 4660 विद्यालयों, जिनमें 3160 परिषदीय विद्यालय भी शामिल हैं, ने अपने स्कूल को उक्त पोर्टल पर पंजीकृत करा दिया है।  

इस दौरान पोर्टल पर कुल 892 स्कूल वाहन पंजीकृत हुए। कार्यालय स्तर पर गठित 11 टीमों ने प्रत्येक विद्यालय में जाकर कुल 879 वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया।  

परिवहन आयुक्त महोदया उ0प्र0 के पत्र संख्या 161वै0स0/प्र030/2026 दिनांक 15-04-2026 के क्रम में सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल पोर्टल पर इस आशय का शपथ-पत्र अपलोड करें कि उनके द्वारा जहाँ वाहन संचालित हैं अथवा नहीं। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई है कि विद्यालय प्रबंधन अपने स्कूलों में ऐसे किसी भी वाहन का संचालन न करें जो पोर्टल पर पंजीकृत न हो। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान यदि कोई अपंजीकृत स्कूली वाहन संचालित पाया जाता है तो संबंधित स्कूल के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  

स्कूल प्रबंधन से यह भी अपील की गई है कि 02 कार्यदिवस के अंदर अपने स्कूली वाहनों से संबंधित समस्त प्रपत्रों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिन वाहनों के परमिट फेल हैं, उनसे स्कूली बच्चों का परिवहन कदापि न किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल ठीक कराकर वाहन का पुनः निरीक्षण कराया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top