राजभवन में संवाददाता समिति के पुनर्गठन से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

अन्य खबरे , 31

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पुनर्गठन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन (जनभवन) पहुंचकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी, तकनीकी सलाहकार अजीत कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत वाजपेई शामिल रहे। मुलाकात के दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों, समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
राज्यपाल ने संवाददाताओं की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया। उन्होंने समिति के पुनर्गठन की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह कदम पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पुनर्गठन के तहत जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें नवगठित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह आयोजन प्रदेश की पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top