जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता, क्षेत्र में शोक की लहर

अन्य खबरे , 127

लखीमपुर खीरी:
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एवं मूल रूप से सीतापुर जनपद के पकरिया झरेखापुर गांव के रहने वाले अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
वीर सपूत की शहादत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी गहरे दुःख में डूबे हैं। हर किसी की जुबान पर शहीद की बहादुरी और देशभक्ति की चर्चा है।
शहीद इंद्रजीत गुप्ता के पार्थिव शरीर के 29 मार्च को उनके पैतृक गांव पकरिया झरेखापुर (सीतापुर) पहुंचने की संभावना है, जहां अंतिम दर्शन और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस वीर सपूत की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top