मिशन शक्ति के तहत बीकेटी के कुम्हरावा स्थित कस्तूरबा विद्यालय में कन्या पूजन, 81 बालिकाओं का सम्मान

जनपत की खबर , 141

लखनऊ। लखनऊ के विकासखंड बक्शी का तालाब (बीकेटी) अंतर्गत कुम्हरावा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 81 बालिकाओं का पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए सम्मानित किया गया।
खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे तथा खंड शिक्षा अधिकारी बीकेटी प्रीती शुक्ला ने स्वयं बालिकाओं के पैर धोकर पूजन की शुरुआत की। इसके बाद सभी कन्याओं को टीका, आलता, चुनरी अर्पित की गई और पुष्प वर्षा के साथ नवमी का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन की परंपरा नारी सम्मान और शक्ति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, अनुराग सिंह राठौड़, ममता यादव, विशाखा सहगल, तहजीब फातिमा और विनीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल बालिकाओं के सम्मान का संदेश दिया, बल्कि समाज में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

Related Articles

Comments

Back to Top