*नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एक शर्मा ने प्रभार जनपद जौनपुर में कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की*

अन्य खबरे , 91

*प्रभारी मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने विकास कार्यों में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश*

लखनऊ,24 मार्च 2026

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय में कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की। इस दौरान जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

 इस अवसर पर बदलापुर विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक श्री रमेश सिंह, एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top