HM अमित शाह ने भारत टैक्सी के चालकों से संवाद

जनपत की खबर , 25

दिल्ली -

HM अमित शाह ने भारत टैक्सी के चालकों से  संवाद किया- 

हमने अभी भारत की 5 बड़ी कॉपरेटिवों को मिलाकर ये शुरू किया है,अब जैसे ही आपकी संख्या बढ़ती जाएगी, जो सारथी इसमें पार्टनर बनना चाहेगा, 500 रुपये का शेयर लेकर आप इसके मालिक हो जाओगे- HM 

फिर जब भारत टैक्सी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का चुनाव होगा, तब इसमें कुछ सीटें सारथियों के लिए भी चिन्हित रखी जाएंगी,वो आपके सारे हितों की चिंता करेगा- HM 

भारत टैक्सी का उद्देश्य किसी कंपनी की तरह मुनाफा कमाना नहीं है,भारत टैक्सी का उद्देश्य है हमारे सारथी भाइयों को मजबूत करना -HM 

इसका सारा हिसाब किताब आपके लोग चलाएंगे,जो प्रोफेशनल लोग काम करेंगे, उनकी तो तनख्वाह होगी, शेयर नहीं होगा,वो आपकी ओर से पूरा मैनेजमेंट देखेंगे,शेयर आपके पास हैं, मालिक आप हो, पॉलिसी आपको बनानी है- HM 

भारत टैक्सी में सारथियों को हर जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी और यह दुनिया की सबसे पारदर्शी कैब सर्विस बनेगी- HM 

भारत टैक्सी के चालक अब ड्राइवर नहीं, सम्मान के साथ सारथी कहलाएँगे- HM

Related Articles

Comments

Back to Top