प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ POCSO समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

जनपत की खबर , 36

प्रयागराज। धार्मिक जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। Swami Avimukteshwaranand के खिलाफ प्रयागराज में गंभीर आपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
यह कार्रवाई सत्र न्यायाधीश, प्रयागराज (रेप एवं पोक्सो विशेष न्यायालय) के समक्ष दायर प्रार्थना-पत्र संख्या 88/2026 के आधार पर की गई है। प्रार्थना-पत्र में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं तथा Protection of Children from Sexual Offences Act (POCSO Act, 2012) की धाराओं के तहत संज्ञेय एवं गंभीर अपराधों का उल्लेख किया गया है।
क्या हैं आरोप?
प्रार्थना-पत्र के अनुसार, वादी पक्ष में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज (धार्मिक संरक्षक) तथा दो नाबालिग बालक शामिल हैं। आरोप है कि गुरुकुल में शिक्षा एवं सेवा के नाम पर नाबालिगों को अपने साथ रखकर उनके साथ यौन उत्पीड़न एवं दुष्कर्म किया गया।
याचिका में यह भी कहा गया है कि कथित घटनाएं महाकुंभ 2025 एवं माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज के मेला क्षेत्र में भी हुईं। आरोपों के मुताबिक, धार्मिक आस्था और ‘गुरु-सेवा’ के नाम पर दबाव बनाकर कथित कृत्य किए गए।
सह-अभियुक्त भी नामजद
मामले में मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित 2-3 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रार्थना-पत्र में थाना झूसी, जनपद प्रयागराज में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर निष्पक्ष विवेचना की मांग की गई थी।
पुलिस जांच शुरू
सूत्रों के अनुसार, न्यायालय के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों की सुरक्षा एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top