भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को उन्नाव जनपद के बिछिया मण्डल पहुंचे
अन्य खबरे Jan 23, 2026 at 05:30 PM , 100लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को उन्नाव जनपद के बिछिया मण्डल पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री हैप्पी राजपूत जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिवंगत श्री हैप्पी राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह दुःख पूरे भाजपा परिवार का है। इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरी संवेदनशीलता आपके साथ है।संवेदना व्यक्त करते हुए श्री पंकज चौधरी जी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
आर्थिक सहायता के अंतर्गत प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से ₹5 लाख, जनप्रतिनिधियों की ओर से ₹5 लाख, प्रदेश भाजयुमो की ओर से 2 लाख तथा किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि
“हैप्पी राजपूत जैसे समर्पित, कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता का असमय जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हर सुख-दुःख में परिवार की तरह खड़ी है।”
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता, श्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशुदत्त द्विवेदी, सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि ‘साक्षी जी महाराज’, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक श्रीकांत कटियार, अनिल सिंह, बृजेश रावत, आशुतोष शुक्ला, श्री बंबा लाल दिवाकर, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, मण्डल अध्यक्ष सुनील साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



























Comments