एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत राज्य संरक्षित धार्मिक स्थलों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के लिए स्मारक मित्रों का चयन
जनपत की खबर Jan 22, 2026 at 04:25 PM , 89लखनऊ: 22 जनवरी, 2026
संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम चरण में विभिन्न मंदिरों एवं ऐतिहासिक स्थलांे के लिए स्मारक मित्रों का चयन किया गया है। दूसरे चरण में 10 अन्य स्मारकों के लिए भी इस पॉलिसी के अंतर्गत स्मारक मित्र चयन किये गये हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के तहत राज्य संरक्षित गोपीनाथ मंदिर वृन्दावन, पोत्राकुण्ड मथुरा, विगारा की गढ़ी, झांसी एवं लक्ष्मी मंदिर झांसी, कुसुमवन सरोवर मथुरा, रसखान के समाधि मथुरा, बाल्मीकि आश्रम बिठूर, शिव मंदिर का तालाब मूरतगंज कौशाम्बी, टिकैतराय शिव मंदिर बिठूर, सारनाथ मंदिर, दरबाग मिर्जापुर, गोवर्धन मंदिर, लरवाक मिर्जापुर, गुरूधाम मंदिर वाराणसी के लिए स्मारक मित्रों का चयन किया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस पॉलिसी के अंतर्गत कर्दमेश्वर महादेव मंदिर वाराणसी के लिए श्री आशुतोष शुक्ला, राज्य संपादक दैनिक जागरण को स्मारक मित्र बनाया गया है। राज्य सरकार प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित कर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधायें सुलभ करा रही है। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु ऐसे स्थलों का भ्रमण कर सकें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन सेक्टर को मजबूती मिलेगी।































Comments