खाटू श्याम प्रेमियो ने निकाली श्री श्याम की भव्य शोभा यात्रा

जनपत की खबर , 108

खाटू घनश्याम सेवा ट्रस्ट दिल्ली द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार एवं पूजा अर्चना करके बाबा के भजनों से खाटू प्रेमियों को किया भाव विभोर

बाबा खाटू श्याम के दर्शन एवं भजनों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तगण, बाबा के भजनों पर झूमनें लगे भक्तगण 

ए के दुबे 
लखनऊ। राजधानी के प्राचीन हनुमान मंदिर बाराबिरवां कानपुर रोड से आज बुधवार को सुबह 11बजे श्री खाटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 
खाटू श्याम जी की शोभा यात्रा अवध नहर चौराहे, आलमबाग से होते हुए आशियाना से वापस प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची, शोभा यात्रा में बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। खाटू घनश्याम सेवा ट्रस्ट दिल्ली द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार, 56 भोग प्रसाद के साथ पूजा अर्चना करके शाम को 7 बजें से भजनों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। 
कार्यक्रम के आयोंजक सर्वेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से लगातार यहां खाटू श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा के साथ भजन एवं संकीर्तन संध्या का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में हमारी समिति के समस्त पदाधिकारी अजय गुप्ता, रिंकू गुप्ता, दीपक अरोरा, राजीव शुक्ला, छोटू जायसवाल, शत्रुघ्न गुप्त, संजीव त्रिपाठी, नारंग भाई, वैभव त्रिपाठी, पिंटू गुप्ता 
मनीष गुप्ता के साथ सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top