सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों की फिटनेंस होना आवश्यक
राष्ट्रीय Jan 18, 2026 at 08:30 PM , 119वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एटीएस सेंटर पर जारी अभियान
परिवहन विभाग के ATS सेंटर पर AKRS ATS टीम और उद्धोष फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का किया गया आयोजन
ए के दुबे
लखनऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत चल रही विभिन्न पहलों के क्रम में आज AKRS ATS सेंटर (परिवहन विभाग) में एक सार्थक और ज्ञानवर्धक सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इस जनजागरूकता पहल में AKRS ATS टीम और उद्घोष फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर प्रतिभागियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया, जिनमें शामिल थे।
• वाहन फिटनेस का महत्व
• सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग की आदतें
• समय-समय पर फिटनेस जाँच की आवश्यकता
• मोबाइल उपयोग, थकान और ओवरस्पीडिंग से जुड़े खतरे
• दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता
• गुड समैरिटन (Good Samaritan) कानून
आज सेंटर पर फिटनेस के लिए आए ड्राइवरों के साथ-साथ अन्य आगंतुकों ने भी बड़ी रुचि के साथ इस सत्र को सुना। विशेषज्ञों ने बताया कि—
“सुरक्षित यात्रा की शुरुआत फिट वाहन से होती है।”
सत्र के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा की शपथ ली और नियमों का पालन करने का संकल्प दोहराया।
आइए मिलकर न केवल इस माह, बल्कि पूरे वर्ष को सुरक्षित सड़क वर्ष बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएँ।






























Comments