लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय बनेगा देश का बड़ा सैन्य आकर्षण, ऐतिहासिक विमान-हेलीकॉप्टर जल्द होंगे प्रदर्शित
जनपत की खबर Jan 17, 2026 at 09:20 AM , 114लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के किनारे निर्माणाधीन नौसेना शौर्य संग्रहालय का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। संग्रहालय का डिज़ाइन पूरी तरह स्वीकृत हो चुका है और अब इसे आकार देने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है।
शहीद पथ के समीप बन रहे इस भव्य संग्रहालय में जल्द ही भारतीय नौसेना के ऐतिहासिक विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन के लिए लाए जाएंगे, जो इसे आम जनता और युवाओं के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनाएंगे।
संग्रहालय में पहले से प्रस्तावित आईएनएस गोमती युद्धपोत के अवशेषों के साथ-साथ अब टीयू-142 लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान और एसके-42 बी हेलीकॉप्टर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। ये सभी सैन्य उपकरण भारतीय नौसेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और गौरवशाली इतिहास को दर्शाएंगे।
नौसेना शौर्य संग्रहालय के निर्माण से न केवल लखनऊ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी, बल्कि यह देशभक्ति, सैन्य इतिहास और नौसेना की शौर्य गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।































Comments