लखनऊ के होटल हयात में ठहरे बजाज फाइनेंस के सीनियर मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अन्य खबरे , 108

लखनऊ। शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे थाना विभूतिखण्ड पुलिस को होटल हयात से सूचना मिली कि होटल में ठहरे एक युवक अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार युवक अपने कमरे में बेसुध अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद फ़हिम्मुद्दीन ज़ाहिद पुत्र नजीरुद्दीन मोहम्मद, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी मीरा रोड ईस्ट, शान्तिनगर सेक्टर-9, ठाणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। मृतक बजाज फाइनेंस कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कार्यालयी कार्य से लखनऊ आए थे। वे 14 जनवरी 2026 से होटल हयात में ठहरे हुए थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम की अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार कराई जाएगी। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जो कर्नाटक से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आगमन के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया प्रचलित है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top