मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में सेवा और सततता का संगम, #RRR सेंटर का उद्घाटन
अन्य खबरे Jan 15, 2026 at 05:47 PM , 142लखनऊ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर सेवा, सततता और सामाजिक जागरूकता का सजीव केंद्र बन गया। पारंपरिक खिचड़ी मेले की श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में #RRR सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह पहल ‘रिड्यूस, रीयूज़ और रीसायकल’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए, जिससे यह संदेश दिया गया कि सच्ची आस्था करुणा, सेवा और संवेदनशीलता में निहित होती है। पवित्र स्नान पर्व में शामिल श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पूरे मंदिर परिसर में “स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत” का संदेश गूंजता रहा। यह धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव सामाजिक परिवर्तन के एक सामूहिक अभियान में परिवर्तित होता नजर आया। परंपरा और आधुनिक नागरिक जिम्मेदारी के इस सुंदर समन्वय ने यह सिद्ध किया कि पर्व और उत्सव सामाजिक बदलाव के सशक्त माध्यम बन सकते हैं।
गोरखपुर से शुरू हुई यह प्रेरणादायक पहल सामुदायिक सहभागिता की एक सशक्त मिसाल है, जो कचरा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए देश को स्वच्छ और सतत भविष्य की ओर एक कदम और आगे बढ़ाती है।



























Comments