प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी 12 जनवरी को अयोध्या प्रवास पर, राम मंदिर दर्शन व संगठनात्मक बैठक में होंगे

जनपत की खबर , 134

लखनऊ, 11 जनवरी 2026।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अयोध्या के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी अयोध्या में श्री राम मंदिर एवं श्री हनुमानगढ़ी में दर्शन–पूजन करेंगे। इसके उपरांत सायं 6 बजे स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, डॉ. श्री राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित अवध क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी प्रातः 10 बजे वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नैमिषारण्य (लखनऊ) से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। लखनऊ से अयोध्या जाते समय विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। लखनऊ में प्रातः 10:10 बजे समता मूलक चौराहा, इसके बाद वेब मॉल के सामने पॉलिटेक्निक चौराहा, बीएमडब्ल्यू शोरूम के पास तथा किसान पथ इंदिरा नहर के पास स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जनपद बाराबंकी में प्रातः 11 बजे सफेदाबाद, इसके पश्चात एसके लॉन कुरौली, चौकुला बहराइच कट, लक्षबर चौराहा बजहा, दादरा, सफदरगंज, टोल प्लाजा प्रथम, कोटवा सड़क, भिटरिया तथा नारायण ढाबा के पास पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
दोपहर 1:30 बजे जनपद अयोध्या में रामसनेही घाट पेट्रोल पंप के पास श्री पंकज चौधरी का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वीपी मवई मंदिर के पास, कुड़ा सदाब (अंबेडकर प्रतिमा), अख्तियारपुर मोड़ लोहिया पुल, चौधरी चरण सिंह द्वार महोली, मुबारकगंज चौराहा, टोल प्लाजा द्वितीय रौनाही, मगारसी चौराहा जुबेरगंज बाजार, उदय धर्म कांटा कोट सराय, त्रिमूर्ति होटल, महेन्द्रा शोरूम, गरुड़ द्वार अयोध्या महानगर, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, टीवी टावर (कचहरी के निकट), डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा (बस स्टेशन के निकट), पुलिस लाइन तिराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा, गुदरी बाजार चौराहा, आंख अस्पताल तिराहा, जलकल विभाग के पास, उदया चौराहा, निषादराज चौराहा तथा श्रीराम अस्पताल के पास पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
दर्शन–पूजन के उपरांत सायं 6 बजे विवेकानंद प्रेक्षागृह, अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में उपस्थित होकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top