लखनऊ में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: सरोजनी नगर में 15 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त

अन्य खबरे , 191

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। नगर आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
नगर निगम की टीम ने ग्राम अमौसी, हरिहरपुर और बिरूरा में फैले अवैध कब्जों पर एक साथ तीन बड़ी कार्रवाइयां कीं। इस दौरान अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इन क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top