*उत्तर प्रदेश पुलिस के हैशटैग #पुलिस_मंथन को मिला अपार जनसमर्थन*

जनपत की खबर , 142

लखनऊ।

 

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में दिनांक 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन *"पुलिस मंथन"* से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त जनपदों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर साझा करके पोस्ट किया गया। 

इसी क्रम में *हैशटैग #पुलिस_मंथन को उत्तर प्रदेश पुलिस @UPPolice ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया* । यह हैशटैग दिनांक 27-12-2025 को शाम 05:30 बजे सूचीबद्ध हुआ और कुछ ही समय में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-01 पर पहुँच गया । इसी हैशटैग #पुलिस_मंथन के साथ अन्य की-वर्ड पुलिस मुख्यालय भी ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल रहा । *शाम 05:45 बजे से 08:45 बजे तक #पुलिस_मंथन लगातार टॉप 5 ट्रेंडिंग सूची में शामिल रहा* । इस दौरान इस पर *36 हज़ार से अधिक ट्वीट्स* किए गए, जिसे लगभग *40 मिलियन की रीच, 03 लाख 62 हजार Views और 1.07 बिलियन इंप्रेशन प्राप्त हुए* हैं ।

Related Articles

Comments

Back to Top