वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी का बच्चों से संवाद, 20 वीर बालकों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

जनपत की खबर , 326

नई दिल्ली।
वीर बाल दिवस के अवसर पर देशभर से चयनित 20 प्रतिभाशाली और वीर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों से संवाद किया और उनके साहस, प्रतिभा और समाज के प्रति योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा, “आज इन बच्चों से संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। ये बच्चे भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं।”
पीएम ने बच्चों के आत्मविश्वास, नवाचार, बहादुरी और समर्पण को पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने सामाजिक सेवा में योगदान दिया, तो किसी ने विज्ञान, खेल, कला और साहस के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं।
वीर बाल दिवस के मौके पर यह सम्मान न सिर्फ बच्चों के हौसले को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि पूरे देश को यह संदेश भी दिया कि भारत की नई पीढ़ी जिम्मेदार, साहसी और राष्ट्रनिर्माण के लिए तैयार है।

Related Articles

Comments

Back to Top