ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के चुनाव में राजा मनकापुर को हासिल हुई विजय श्री

अन्य खबरे , 121

* पराजित प्रत्याशी राजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने जीते प्रत्याशी को बताया बड़ा भाई और कहा  कि लंबे समय से हो रहे निर्विरोध चुनाव में उन्होंने एक प्रत्याशी के रूप में बेहद अल्प समय में किया अच्छा मुकाबला 
* विजेता केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ‘ राजा भईया ’ को एसोसिएशन के सदस्यों वा अन्य लोगों ने दी बधाइयां 

लखनऊ : प्रथम जनक्रांति 1857 के बाद ब्रिटिश सरकार के दौरान अवध के महाराजाओं , राजाओं, ताल्लुकेदारों, जागीरदारों, ठिकानेदारों, जमींदारों के समक्ष आई चुनौतियों और उसके समाधान के लिए बनाई गई संस्था ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व मनकापुर राजघराने के राजा कीर्तिवर्धन सिंह ने विजय श्री हासिल किया। उन्होंने पूर्व बलरामपुर रिसायत के राजा जयेंद्र प्रताप सिंह को 130 मतों से पराजित किया। बताते चले कि राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में स्थित बारादरी में आज ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन  के अध्यक्ष पद के आज हुए इस बेहद प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया ने बलरामपुर राजघराने के महाराज जयेंद्र प्रताप सिंह को 130 वोटों से हराया है। कैसरबाग के सफेद बारादरी में आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान कुल 236 वोट पड़े। इनमें से कीर्तिवर्धन सिंह को 183 वोट मिले, जबकि जयेंद्र प्रताप सिंह को 53 वोट ही हासिल हुआ। चुनाव में जीत के बाद उत्साही समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री राजा भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के इस चुनाव के लिए 322 राजा और तालुकेदार वोटर हैं। इनमें  वर्तमान समय के सियासी दिग्गज भी शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी इस चुनाव में मतदाता है।

राजा बलरामपुर ने अपनी हार को बताया जीत:
चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व बलरामपुर रियासत के राजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने बातचीत में बताया कि उनका ये पहला चुनाव था और 25 दिनों के अल्प समय की तैयारी में उन्होंने अपने समर्थकों के बूते इतने वोट हासिल किए है। उन्होंने यह भी कहा कि जो अध्यक्ष बने है, वो भी मेरे बड़े भाई की ही तरह है। उन्होंने इसी क्रम में यह कहा कि मेरे लिए ये हार नहीं एक जीत के समान है। पिछले कई वर्षों से लगातार निर्विरोध चुनाव हो रहे थे पर इस बार चुनाव हुए।  उन्होंने यह बताया कि हम सभी का उद्देश्य 1861 में बनी संस्था के गौरवशाली अतीत को बनाए रखना है।

अन्नू भईया के निधन से खाली हुआ था अध्यक्ष का पद 

ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजा आनंद प्रताप सिंह ‘ अन्नू भईया ’ विराजमान थे जिनका इसी वर्ष  6 जुलाई को स्वर्गवास हो गया था। पूर्व मंत्री / सांसद राजा आनंद सिंह के निधन के पश्चात पहले अध्यक्ष पद  निर्विरोध निर्वाचन का प्रयास हुआ लेकिन राजा जयेंद्र प्रताप सिंह के चुनौती देने के बाद यह चुनाव करवाना पड़ा। ब्रिटिश हुकूमत में बनी ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन संस्था की स्थापना में तत्कालीन बलरामपुर रियासत के महराजा दिग्विजय सिंह का विशेष योगदान था। इस संस्था के दायरे में अवध के 14 जिलों के महाराजा, राजा , ताल्लुकेदार शामिल है।

*** नैमिष प्रताप सिंह

Related Articles

Comments

Back to Top