उ0प्र0 पुलिस रेडियो का 84वाँ स्‍थापना दिवस परम्‍परागत सादगी एवं उत्‍साह से मनाया गया।

अन्य खबरे , 173

लखनऊ।

उत्‍तर प्रदेश पुलिस रेडियो स्‍थापना दिवस कार्यक्रम

विगत वर्षों की भॉति वर्ष 2025 में दिनांक 03.10.2025 को उ0प्र0 पुलिस रेडियो का 84वाँ स्‍थापना दिवस परम्‍परागत सादगी एवं उत्‍साह से मनाया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक एवं अन्‍य अधिकारियों द्वारा दिये गये प्रस्‍तुतीकरणों में पुलिस संचार के क्षेत्र में नयी तकनीकी, विभाग की वर्तमान एवं भविष्‍य की योजनाओं, प्रशिक्षण में गुणवत्‍ता, एवं समृद्ध ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि से प्रेरणा लेकर विभाग की बौद्धिक सम्‍पदा को विकसित करने पर बल दिया गया। उच्‍चाधिकारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिस प्रणाली में दक्षता, आत्‍मनिर्भरता एवं गुणवत्‍तापूर्ण कार्य करने पर बल दिया गया।  

विभाग में ‘ई-ऑफिस’, ‘मानव सम्‍पदा पोर्टल के संचालन’, iGOT पोर्टल आदि के अत्‍यल्‍प अवधि में शत-प्रतिशत कार्य कर लिये जाने को उल्‍लेखनीय उपलब्धि बताया गया। 

इस अवसर पर मा0 प्रधान मंत्री के ‘पंच-प्रण’ को देश हित में बताते हुए इनके अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। 

इससे पूर्व रेडियो मुख्‍यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्‍भ दीप प्रज्‍वलन के साथ श्री आशुतोष पाण्‍डेय्, पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, उ0प्र0 द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्‍यालय में नियुक्‍त निदेशक, दूरसंचार, उपमहानिरीक्षकगण एवं बड़ी संख्‍या में अधिकारी तथा कर्मचारी सम्मिलित हुए। प्रदेश के सभी 75 कमिश्‍नरेट/जनपदों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यशाला में ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top