पारा थाने की डॉक्टरखेड़ा चौकी में शराबी भाइयों का तांडव

अन्य खबरे , 149

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ 

पारा थाने की डॉक्टरखेड़ा चौकी में शराबी भाइयों का तांडव

चौकीदार व चौकी इंचार्ज से मारपीट, सरकारी दस्तावेज़ फाड़े 

नगदी लूटकर AC व फर्नीचर किया क्षतिग्रस्त

आरोपी अजय गोस्वामी मौके से दबोचा गया, भाई मनोज फरार

अजय के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 10 मुकदमे

गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने भी थाने में काटा हंगामा

पिता, बहनोई, पत्नी और बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार आरोपी मनोज की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

लखनऊ। पारा की डॉक्टर खेड़ा चौकी में बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत लॉ के छात्र अजय गोस्वामी और उसके भाई मनोज ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि चौकीदार व चौकी इंचार्ज को पीटने के बाद दस्तावेज फाड़ डाले और नकदी लूट ली। मामले की सूचना पर पहुंची फोर्स ने रात 2:30 बजे अजय को गिरफ्तार कर लिया। मनोज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके विरोध में आरोपियों के घरवालों ने शुक्रवार सुबह थाने में हंगामा किया। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर अजय के साथ पिता और घरवालों को गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में धुत पारा की मोनार्क सिटी निवासी दोनों भाई चौकी में घुस आए। इसके बाद चौकीदार लाल बहादुर को पीटना शुरू कर दिया और उसकी जेब में रखे 1300 रुपये लूट लिए। अजय ने सिर से चौकी में लगी खिड़कियों की शीशे तोड़ दिए। एसी और फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह को भी पीटा। गिरफ्तार किए गए अजय के पास से पुलिस ने लूटी नकदी बरामद कर ली।मामले की जानकारी पर आरोपियों के पिता नंदकिशोर, बहनोई कुणाल मिश्रा, पत्नी मिथलेश और बहन कमलेश शुक्रवार सुबह पारा थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि कई बार समझाने पर भी चारों नहीं माने। ऐसे में इन पर भी केस दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि अजय पर पहले से गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। उसे जिला बदर करने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top